शाहजहांपुर, जुलाई 16 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। वनखंडीनाथ मंदिर से 19 जुलाई को प्रस्तावित जगन्नाथ यात्रा के मद्देनजर सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस बल के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह निरीक्षण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किया गया। निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों, बैरिकेडिंग, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती तथा सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता का गहन निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात को सुचारु रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। यह भी पढ़ें- जगन्नाथ रथ यात्रा में सुरक्षा के रहे...