शाहजहांपुर, नवम्बर 16 -- Shahjahnpur News: खुटार। लखीमपुर खीरी सीमा से सटे गांव कुंभिया माफी में जंगली हाथियों ने लगातार दूसरी रात खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाया। शनिवार रात जंगल से निकले हाथियों ने गेहूं और गन्ने की फसल रौंद डाली। हाथियों ने किदारी के गेहूं के खेत में नुकसान पहुंचाने के बाद रामशेवक के खेत से होते हुए रामचंद्र और रामनरेश के गन्ने के खेतों में धावा बोला। दोनों किसानों की करीब डेढ़-डेढ़ बीघा गन्ने की फसल बर्बाद कर दी। रविवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को नुकसान देखकर झटका लगा। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि टीम भेजकर नुकसान का निरीक्षण कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...