Shahjahnpur News: जंगली हाथियों ने किसानों की कई एकड़ फसल रौंदी, ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर जंगल की ओर भगाया
शाहजहांपुर, सितम्बर 16 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के हंसपुर गांव में मंगलवार रात सेंचुरी के जंगल से निकलकर करीब आधा दर्जन हाथी खेतों में पहुंच गए। हाथियों ने हंसपुर के किसान गुरुप्रीत सिंह, मंजीत सिंह एवं ज्ञानी आदि किसानों के खेतों में खड़ी गन्ना और धान की फसल को रौंदकर किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया हाथियों के गांव के पास पहुंचने की सूचना से ग्रामीणों में खलबली मच गई। खेतों की रखवाली कर रहे किसानों ने हाथियों को देखा तो उन्होंने अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर खेतों की ओर पहुंच गए। टॉर्च की रोशनी में ग्रामीणों को कई हाथी खेतों में दिखाई दिए। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथियों को खेतों से बाहर की ओर खदेड़ना शुरू किया। शोर सुनकर हाथी दूसरे खेतों से होते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.