Shahjahnpur News: छुट्टा गोवंश को गौशालाओं में पहुंचाने की मांग
शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- Shahjahnpur News: तिलहर। छुट्टा गोवंश की समस्या को लेकर हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर गोवंश को जल्द से जल्द गौशालाओं में पहुंचाने की मांग की। उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में ज्ञापन एनटी निवेदिता ठाकुर को सौंपा गया। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष नीरज वर्मा ने कहा कि नेशनल हाईवे सहित प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में छुट्टा गोवंश घूम रहा है। इसके चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। हादसों में जहां लोग घायल हो रहे हैं, वहीं गोवंश की भी मौत हो रही है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि छुट्टा गोवंश को तत्काल पकड़कर गौशालाओं में पहुंचाया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। इस दौरान मुकेश, नंदलाल, शोभित, नीरज, अभिषेक, अर्पित, राजीव और बल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.