शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आर्य महिला पीजी कॉलेज एवं आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने खेल, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया। शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता ऋतु शर्मा के नेतृत्व में छात्राओं ने अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्राओं ने स्मारक परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान में पल्लवी, आयुषी, मानसी, वैष्णवी, श्वेता, ईशा, सारा, गीतांजलि, श्रद्धा, सिद्धि, सपना, अंशिका, रूपा, दिव्या और रिद्धि ने योगदान दिया। इसके बाद छात्राओं ने साइकिल रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य पूनम रानी ने किया। समापन पर डॉ. आशीष गोयल और डॉ. रानू दुबे ने छात्राओं को स्वास्थ्य व खेलों के प्रति जागरूक रहने की...