Shahjahnpur News: छात्राओं ने पुलिसकर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को राखी बांधी
शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: तिलहर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर सत्येंद्र ग्लोबल एकेडमी की छात्राओं ने समाज की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा में निरंतर समर्पित पुलिसकर्मियों तथा सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को राखी बाँधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।गुरुवार को एकेडमी के डायरेक्टर दीपक चौहान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में सेवा भाव, सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। छात्राओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों एवं अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों को राखी बांधी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात समाज की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं, वहीं चिकित्सा कर्मी कठिन परिस्थितियों में लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: छात्राओं ने अधिकारियों और पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.