शाहजहांपुर, अक्टूबर 4 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। मुड़िया मोड़ स्थित एमए पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति के तहत 'सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश' अभियान में छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। एंटी रोमियो टीम की महिला कांस्टेबल मानसी और आरती सिंह ने 1076, 112, 1098, 181, 1090, 108 व 101 हेल्पलाइन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छेड़खानी या गलत हरकत होने पर तत्काल सूचना दें और थाने में शिकायत करें। छुट्टी के समय छात्राओं का पीछा करने वालों पर पुलिस की नजर रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...