शाहजहांपुर, नवम्बर 24 -- Shahjahnpur News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को क्रिश्चियन गर्ल्स इंटर कॉलेज में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान संवाद, मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज भावना तोमर ने की। भावना तोमर ने छात्राओं को संविधान में प्रदत्त स्वतंत्रता के अधिकार सहित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। असिस्टेंट एलएडीसी शालिनी ने नागरिकों को संवैधानिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया। पीएलवी अनिल कुमार वर्मा ने निःशुल्क विधिक सहायता, एसिड अटैक पीड़ितों के लिए क्षतिपूर्ति योजना तथा हेल्पलाइन नंबर 1800 180 5235 की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Hathras News: छात्राओं को दिया गया संविधान का ज्ञान कार्यक्रम क...