Shahjahnpur News: छह वर्षीय बालक लापता, तलाश में जुटी पुलिस
शाहजहांपुर, जुलाई 23 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। थाना क्षेत्र के गांव दिवाली निवासी रामू का छह वर्षीय पुत्र छोटू कनौजिया बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने सिंधौली थाने में तहरीर देकर बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंचकर बच्चे की तलाश में जुट गई है। परिजन भी ग्रामीणों के साथ आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक बच्चे का कोई पता नहीं चल सका था। यह भी पढ़ें- Munger News: कलम खरीदने निकला बालक लापता, मां ने थाने में दर्ज कराया गुमशुदगी का मामला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.