शाहजहांपुर, सितम्बर 20 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद खुदागंज क्षेत्र में कथित रूप से क्लीनिक संचालित कर रहे एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सथरापुर गांव निवासी श्यामलाल पुत्र भरोसे लाल के खिलाफ तीन दिन पहले खुदागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। हालांकि मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई अभी नहीं बढ़ी है। वहीं, आईजीआरएस पर मिली शिकायतों के आधार पर छह अन्य लोगों को भी नोटिस दिए गए थे, लेकिन इनमें कई मामलों में करीब एक माह बाद भी कार्रवाई का इंतजार है। सथरापुर गांव निवासी श्यामलाल पर गांव में कथित रूप से क्लीनिक संचालित करने और चिकित्सा कार्य करने की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल पर की गई थी। शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. इरफ...