शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: निगोही। क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी गोपाल का 12 सितंबर को हमजापुर चौराहे से सामान खरीदते समय फोन चोरी हो गया। आरोप है कि चोरों ने उसके फोन का इस्तेमाल कर यूपीआई आईडी बनाई और खाते से एक लाख 41 हजार रुपये निकाल लिए। गोपाल को 16 सितंबर को रकम निकलने की जानकारी हुई। उसने तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 और जनसेवा केंद्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। पिता का लखनऊ में इलाज चलने के कारण वह थाने नहीं पहुंच सका। इलाज के बाद थाने पहुंचकर उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बैंक खाते से कट गए पैसे? तो 60 मिनट का यह 'गोल्डन रूल' जान लीजिए, वापस मिल जाएगी पूरी रकम! यह भी पढ़ें- Jamui News: जमुई में मोबाइल हैक कर पीएनबी खाते से 5.86 लाख रुपये की अवैध निकासी, साइबर ...