शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर,। कलान क्षेत्र में चोरी के शक में 13 वर्षीय बालक को गेस्ट हाउस ले जाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला उल्फतनगर निवासी पवन कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जुलाई को उनके 13 वर्षीय पुत्र हर्षित को सैम उर्फ डीजे वाला और कौशल निवासी कलान अपने साथ रुकनपुर स्थित भोला धाम गेस्ट हाउस ले गए। आरोप है कि वहां चोरी का शक जताते हुए दोनों ने केबिल और छड़ी से उसकी पिटाई की। इस दौरान गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट में बालक के शरीर पर कई चोटें आई हैं। पीड़ित के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: चोरी के शक में ब...