Shahjahnpur News: चोरी की बाइक का गैरेज बना खाली प्लाट, तीन गिरफ्तार
शाहजहांपुर, नवम्बर 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उन्हें ठिकाने लगाने के लिए चोरों ने हाईवे किनारे खाली प्लाट को ठिकाना बना रखा था। यहां चोरी की बाइकें लाकर उनके पुर्जे अलग किए जा रहे थे। बरेली-सीतापुर हाईवे पर गर्रा पुल के पास एक खाली प्लाट की चारदीवारी के भीतर पुलिस ने छापा मारकर वाहन चोरी के कथित गिरोह का पर्दाफाश किया। मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात छह-सात नवंबर की दरमियानी रात टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों से संबंधित मोटरसाइकिलें गर्रा पुल के पास एक खाली प्लाट में छिपाकर रखी गई हैं। आरोपी इन वाहनों और उनके पुर्जों को वहां से दूसरी जगह ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.