Shahjahnpur News: चेकिंग के दौरान युवक तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार
शाहजहांपुर, जुलाई 23 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हरदोई चौराहे से बाड़ीगांव जाने वाले मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान राज जोशी उर्फ दुर्जन जोशी (24) निवासी अहमदपुर रेती को पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना रामचन्द्र मिशन में आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.