Shahjahnpur News: चिकित्सकों की उपलब्धियों को सामने लाने को डिजिटल मंच तैयार:डॉ. नीरज
शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की शाहजहांपुर शाखा की पहली बैठक गुरुवार देर रात आयोजित की गई। प्रेसीडेंशियल डिनर के दौरान हुई बैठक में संस्था की प्राथमिकताओं, आगामी कार्यकाल की कार्ययोजना और जनस्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान आईएमए की ओर से आधिकारिक सोशल मीडिया पेज भी लॉन्च किया गया। इसके माध्यम से चिकित्सा संबंधी उपयोगी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और चिकित्सकों की गतिविधियों को साझा करने की योजना है। बैठक में शाखा अध्यक्ष डॉ. नीरज अग्रवाल ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ वार्षिक कार्ययोजना साझा की। उन्होंने चिकित्सकों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने और समाज के प्रति संस्था की जिम्मेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आईएमए के डिजिटल मंच के जरिए चिकित्सकों की उपलब्धि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.