शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए चार संपर्क मार्गों के नवनिर्माण कार्यों का वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शिलान्यास किया। इन मार्गों के निर्माण पर करीब 4.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंत्री ने अधिकारियों को कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। बिलरिया बसुलिया मार्ग से ददिउरा तक 0.450 किलोमीटर सड़क का निर्माण 82.21 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। ग्राम पंचायत हथौड़िया की कृष्ण विहार कॉलोनी में शाश्वत श्रीवास्तव के मकान से राजीव सक्सेना के मकान तक 0.375 किलोमीटर मार्ग के निर्माण पर 82.77 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह बड़ावन लधौली से बिझाड़ा संपर्क मार्ग के 1.250 किलोमीटर हिस्से का नवनिर्माण 120.68 लाख रुपये और पुवाय...