शाहजहांपुर, अक्टूबर 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के बाद बकाया चालानों के निस्तारण की प्रक्रिया शाहजहांपुर में चार माह से अटकी हुई है। नेक्स्ट जेन ई-चालान ऐप काम नहीं करने के कारण जिले में करीब 80 हजार चालान लंबित हैं। इनसे चार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि बकाया है। हालात यह हैं कि जिन वाहन स्वामियों ने चालान का भुगतान नहीं किया है, उनके चालान न्यायालय भेजने की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। यातायात पुलिस के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि ऐप बंद होने के बाद चालानों को कोर्ट भेजने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं है। न ऑफलाइन और न ही वेब पोर्टल के माध्यम से यह काम हो पा रहा है। ऐसे में बकाया चालानों का बोझ लगातार बना हुआ है। करीब चार माह से प्रक्रिया प्रभावित ह...