Shahjahnpur News: चार बार आवेदन, फिर भी नहीं मिला पीएम आवास
शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- Shahjahnpur News: पुवायां। मुड़िया कुर्मियात गांव में कच्ची दीवार गिरने से चाचा-भतीजे की मौत का हादसा सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए किए गए आवेदन और उस पर हुई कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर रहा है। पड़ोसी राजाराम ने पक्का मकान बनवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार बार आवेदन किया था। उनका आरोप है कि किसी भी आवेदन पर सुनवाई नहीं हुई। करीब दो साल तक इंतजार के बाद उन्होंने आवास मिलने की उम्मीद छोड़ दी और आवेदन करना भी बंद कर दिया। राजाराम मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके पास महज एक बीघा खेती है। पत्नी और चार बच्चों के साथ वह कच्चे मकान में रहते हैं। सोमवार सुबह इसी कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर पड़ोसी राजन के पक्के मकान के लिंटर पर जा गिरी। दीवार का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.