Shahjahnpur News: चाकू से हमला कर युवक को घायल करने का आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर, नवम्बर 19 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सदर बाजार पुलिस ने चाकू से हमला कर युवक को घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान निजामपुर गौटिया निवासी परमजीत उर्फ प्रेमचंद (23) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, नौ नवंबर को युवक ने तहरीर देकर बताया था कि आरोपियों ने उसे और उसकी पत्नी को रास्ते में रोककर मारपीट की। इस दौरान उस पर चाकू से वार कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को निजामपुर गौटिया में गर्रा नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.