शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव रूरा निवासी इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर गांव के दो लोगों पर चकमार्ग रोकने और खेत की मेड़ तोड़ने का आरोप लगाया है। इंद्रजीत के अनुसार, उसके खेत के पास साझा खाते का चकमार्ग है, जिस पर पहले से मिट्टी पड़ी है। वह रास्ते को चौड़ा करना चाहता है, लेकिन आरोप है कि गांव के सुब्बा सिंह और उनके बेटे अमरीक सिंह उसे मिट्टी डालने और रास्ते से निकलने नहीं दे रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट पर आमादा होने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि चकमार्ग ही खेत तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है। उसने पुलिस से कार्रवाई कर रास्ता खुलवाने और विवाद का समाधान कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...