Shahjahnpur News: चंदोखा में कोटेदार के यहां 255 क्विंटल राशन गायब, मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर, अक्टूबर 30 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदोखा में सरकारी राशन की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। उचित दर विक्रेता सोनपाल की दुकान के निरीक्षण में एक बोरी भी खाद्यान्न नहीं मिला, जबकि ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार वहां करीब 255.92 क्विंटल राशन होना चाहिए था। पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूर्ति निरीक्षक सदर आलोक कुमार सिंह ने 27 अक्तूबर को दुकान का नियमित निरीक्षण किया। इस दौरान विक्रेता सोनपाल और उनकी बहू ममता मौजूद थीं। जांच में दुकान पर सरकारी खाद्यान्न नहीं मिला। स्टॉक रजिस्टर मांगने पर विक्रेता उसे भी प्रस्तुत नहीं कर सका। ऑनलाइन रिकॉर्ड के मुताबिक अक्तूबर में वितरण के लिए 125.245 क्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.