Shahjahnpur News: चंदे के रुपये देने के बाद युवक से मारपीट
शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: खुटार। नगर के मोहल्ला बगियानाथ निवासी अमन गुप्ता पुत्र हरिओम ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाते हुए बताया था कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ले का ही लवंटी पुत्र ओमवीर अपने साथ मोहल्ला पूर्वीगढ़ी निवासीगण अभिषेक शर्मा, शोभित शर्मा, अविनाश दीक्षित, सुमित शुक्ला उर्फ भोले और रोहित मिश्रा आदि के साथ मिलकर उससे चंदे के रुपये मांगे।पीड़ित ने 100 रुपये चंदे में दिए ,जिसके बाद आरोपी गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की थी। पीड़ित की तहरीर पर खुटार पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.