शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। सड़क हादसे में गंभीर घायल ननियुरा गांव निवासी 50 वर्षीय प्रेमपाल की 28 दिन बाद रविवार शाम बरेली के राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने समय रहते मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की। प्रेमपाल 26 जुलाई की शाम घोड़ा-बग्गी से घर लौट रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गिरधरपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बग्गी में टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए थे। परिजनों के अनुसार 31 जुलाई को चौकी प्रभारी को तहरीर दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 28 दिन तक उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार क...