Shahjahnpur News: घर से नाराज महिला नहर में कूदी, ग्रामीणों ने बचाया
शाहजहांपुर, जुलाई 6 -- Shahjahnpur News: पुवायां। घर से नाराज महिला नहर में कूद पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। उसके बाद एंबुलेंस को फोन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। थाना निगोही के गांव गनपतपुर निवासी रामकृपाल की पत्नी मधुबाला उम्र 35 वर्ष किसी बात से घर वालों से नाराज हो गई और अपनी 6 वर्ष की पुत्री के साथ चली आई। रविवार को वह थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुर गंगा स्थित पुल से नहर में कूद गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इसी तरह नहर से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घटना की जानकारी पाकर कोतवाल आर के रावत अस्पताल पहुंचे जिन्होंने उसके डॉक्टर से अच्छे इलाज के लिए कहा।महिला की हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.