शाहजहांपुर, जुलाई 25 -- Shahjahnpur News: पुवायां। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान पीलीभीत जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव लिलहर निवासी सूरज घर में घुस आया और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: घर में घुसकर युवती के साथ किया दुराचार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...