शाहजहांपुर, सितम्बर 8 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र में सोमवार रात घर में घुसकर महिला से अभद्रता और उसके पति से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने पांच लोगों पर घर में घुसने, छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। महिला के मुताबिक, सोमवार शाम करीब आठ बजे उसका पति सामान लेने दुकान पर गया था। वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पांच लोग घर में घुस आए और अभद्रता करने लगे। महिला का आरोप है कि एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर सुनकर पति भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच बैठकर सम...