शाहजहांपुर, सितम्बर 16 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला जलालनगर में घर में घुसकर महिला और उसके पति से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला महमद जलालनगर निवासी विनिता शर्मा पत्नी प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि आठ सितंबर की रात करीब 11 बजे पड़ोसी कमलेश और उसके बेटे अमन, नन्हू व राजन ने जबरन घर में घुसकर दरवाजा तोड़ दिया। आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और महिला के साथ मारपीट की। बचाव करने आए पति प्रदीप कुमार को भी पीटा गया। मारपीट में विनिता को कई जगह चोटें आईं। हालत बिगड़ने पर उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

हमले का विवरण म...