शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। क्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान का पुत्र शनिवार को बारा पत्थर चौराहा स्थित देशी शराब ठेके के पास नशे की हालत में करीब चार घंटे तक ई-रिक्शा के सामने सड़क पर पड़ा रहा। हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल से महज 20 कदम की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई गई। देर शाम परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर घर ले गए।

शराब ठेका का प्रभाव बारा पत्थर चौराहा से सिकंदरपुर जाने वाले मार्ग पर घनी आबादी के बीच संचालित देशी शराब ठेके पर रोजाना शराबियों और अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शराब पीकर गाली-गलौज करना और नशे में सड़क पर लेट जाना यहां आम बात हो गई है। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है。

स्थ...