शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। ग्रीन वैली कॉन्वेंट में राखी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने सुंदर राखियां बनाकर उन्हें रंगों से सजाया और एक-दूसरे की कलाई पर बांधा। बच्चों ने मिठाई खिलाकर भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय के वाहन चालकों और सुरक्षा कर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान व कृतज्ञता जताई। बच्चों ने उनकी सुरक्षा और भलाई के प्रति संवेदनशील रहने का संकल्प लिया। शिक्षिकाओं ने भी गतिविधियों में सहभागिता कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें प्रेम, सहयोग, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बच्चो से बनाई सु...