शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: पुवायां। यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के 2.25 लाख रुपये दूसरे व्यक्ति की सुपुर्दगी में देने के बाद गायब हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रुपये बरामद कराने और कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के धारा गांव निवासी मोनू पुत्र राकेश कुमार खुटार रोड पर अंबेगन हाउस के पास यूनियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। मोनू के अनुसार पांच अक्टूबर को वह अपना सिस्टम और 2.25 लाख रुपये गन हाउस पर काम करने वाले एक व्यक्ति की सुपुर्दगी में देकर किसी काम से शाहजहांपुर चला गया था। फोन पर संपर्क करने पर व्यक्ति ने रुपये अपने पास रखे होने की बात कही। अगले दिन चाबी लेकर दुकान खोलने और रुपये व सिस्टम लेने पहुंचे तो रुपये गायब मिले। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी ...