शाहजहांपुर, अक्टूबर 14 -- Shahjahnpur News: बंडा। ग्राम पंचायत में हो रहे फर्जी वाडे की जांच कराने के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के कार्यकर्ताओं ने मुख्य विकास अधिकारी को एपीओ व एडीओ पंचायत के माध्यम से ज्ञापन देकर जांच कर कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के ब्लॉक अध्यक्ष रनजीत सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को ब्लॉक परिसर में पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी को ब्लॉक परिसर में मौजूद एडीओ पंचायत व एपीओ लोकेश गंगवार के माध्यम से ज्ञापन सोपा ज्ञापन में बताया विकासखंड बंडा की कुछ ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा चलाई जा रही बी बी राम जी योजना के अंतर्गत चकरोड की पटाई तालाब खुदाई नाली सफाई व अन्य कार्यों में कार्य दर्शाकर मास्टर रोल श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज कराकर फर्जी तरीके से पैसा निकाल लिया जाता है...