शाहजहांपुर, अक्टूबर 30 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सम्मुख एक दिन पूर्व समाजवादी पार्टी में शामिल हुए गौरव सागर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पार्टीजनों ने इस्लाम नगर चौराहे पर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारों के बीच गौरव सागर को फूल मालाओं से लाद दिया। गौरव सागर ने पार्टी के मिशन 2027 को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। नगर अध्यक्ष फरीश मंसूरी, पुनीत गुप्ता, शाहनवाज राजा, पंकज गुप्ता, अनीस अहमद खां आदि तमाम पार्टीजन उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...