शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: तिलहर।युवक की बाइक गोवंश से टकराने के बाद गिर गई जिससे बाइक पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए भिजवाया। सोमवार को आजमाबाद गांव के सत्यभान सिंह की 52 वर्षीय पत्नी विनीता देवी शाम को अपनी तीन वर्षीय पोती की दवा लेने अपने भतीजे दीपू सिंह के साथ बाइक से तिलहर गई थी। रात लगभग 8 बजे दवा लेकर वह लोग गांव वापस जा रहे थे। वापस जाते समय निगोही रोड पर कुदकापुर गांव के पास अचानक सड़क पर गोवंश आ गया जिससे दीपू की बाइक टकरा गई और विनीता देवी सड़क पर गिर गई।दीपू ने इसकी सूचना अपने गांव में थी तो पूर्व प्रधान रिंकू सिंह मौके पर पहुंचे और विनीता देवी को सीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टर ने विनीता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाल प्रिंस शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने विनीता के...