शाहजहांपुर, अक्टूबर 18 -- Shahjahnpur News: खुटार। गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल में शनिवार को दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराया गया। साथ ही सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, माता सीता के त्याग, लक्ष्मण की निष्ठा और हनुमान जी के सेवाभाव से जुड़े प्रसंग बताए गए। रावण के दस सिरों को अहंकार, क्रोध, लोभ, मोह और ईर्ष्या जैसी बुराइयों का प्रतीक बताते हुए बच्चों को इनसे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने कहा कि त्योहार बच्चों में नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का विकास करते हैं। यह भी पढ़ें- Shamli News: बीएसएम विद्यालय में धूमधाम से मना...