Shahjahnpur News: गोला से जलाभिषेक कर लौटे कांवड़ियों ने कराया भंडारा
शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। क्षेत्र के गांव सूथा में गोला गोकर्णनाथ से भगवान शिव का जलाभिषेक कर लौटे कांवड़ियों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे का शुभारंभ कन्या भोज के साथ किया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान पहुंचे कटरा विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी ठाकुर मुन्ना सिंह नवादा ने ग्रामीणों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आशुतोष सिंह, आनंद सिंह गौरव सिंह कौशल सिंह कल्लू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: शीतलेश्वर महादेव का शृंगार दर्शन कर हुए भाव-विभोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.