शाहजहांपुर, जुलाई 12 -- Shahjahnpur News: रविवार तड़के करीब दो बजे कलान क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 11वीं की छात्रा की मौत हो गई। हादसे में उसके पिता समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कलान थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव के पास रविवार देर रात करीब दो बजे हुए सड़क हादसे में बोलेरो सवार 18 वर्षीय छात्रा नेहा की मौत हो गई, जबकि उसके पिता सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के उगैनी गांव निवासी नेहा अपने परिवार के साथ पीलीभीत जिले के करेली थाना क्षेत्र में रहने वाले ममेरे भाई हरिओम की ...