Shahjahnpur News: गुरु नानकदेव जी के प्रकाश पर्व पर निकला विशाल नगर कीर्तन
शाहजहांपुर, नवम्बर 22 -- Shahjahnpur News: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरु नानक आश्रम से प्रारंभ हुआ। इसके बाद लाल इमली चौराहा, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार और गोविंदगंज होते हुए कचहरी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज का स्वरूप फूलों से सजी विशेष सवारी में विराजमान रहा। श्रद्धालुओं ने सवारी पर फूलों की वर्षा कर मत्था टेका। अलीगढ़ से आई गट्टा पार्टी ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर निकला भव्य नगर कीर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.