शाहजहांपुर, सितम्बर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में जुटी सर्विलांस सेल, जनपदीय एसओजी और थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से 151 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल मिलने पर शिकायतकर्ताओं ने शाहजहांपुर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की。

पुलिस की कार्यप्रणाली पुलिस के अनुसार, मोबाइल गुम होने के बाद लोग पुलिस अधीक्षक के समक्ष अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हैं। इन शिकायतों की सर्विलांस सेल द्वारा ...