शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: बंडा। थाना क्षेत्र के मदारपुर बैबहा गांव में गाली देने का विरोध करने पर एक युवक समेत उसे बचाने पहुंचे दो लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव निवासी रामू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो जुलाई की शाम करीब चार बजे वह ट्रैक्टर से पटेला लेकर जा रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने तीन साथियों को बुला लिया। आरोप है कि चारों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- Sambhal News: मारपीट के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज शोर सुनकर बचाने पहुंची उसकी बहन सोनी और खुटार थाना क्षेत्र के टाह गांव निवासी रिश्तेदार अंकित के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ...