शाहजहांपुर, अक्टूबर 25 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अटसलिया विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन के खिलाफ उपभोक्ताओं से गाली-गलौज करने और अभद्र व्यवहार की शिकायतों के बाद बिजली निगम ने जांच शुरू करा दी है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर एक्सईएन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है। वहीं एसई अनुज प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि आरोप सही पाए जाने पर संविदाकर्मी को नौकरी से बाहर किया जाएगा। आरोप है कि अटसलिया उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन उपभोक्ताओं से आए दिन गाली-गलौज करता है। बिजली कनेक्शन जोड़ने और नए कनेक्शन के नाम पर रुपये मांगने को लेकर भी उसके खिलाफ शिकायतें सामने आई हैं। हाल ही में लाइनमैन के अभद्र व्यवहार व गाली गलौज से जुड़ा ऑडियो भी वायरल हो रहा है। इसके बाद मामला बिजली निगम के अधिकारियों तक प...