शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के गांधी भवन प्रेक्षागृह में अब किसी भी कार्यक्रम के आयोजन के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीसी सभागार में हुई शहीद उद्यान समिति की बैठक में गांधी भवन के संचालन, शुल्क निर्धारण और शहीद उद्यान के रखरखाव से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि भविष्य में निर्धारित शुल्क के बिना किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी।

शुल्क संरचना बैठक में निर्णय लिया गया कि सामान्य कार्यक्रमों के लिए बिना वातानुकूलन प्रेक्षागृह का शुल्क 9,000 रुपये और एसी सहित 12,000 रुपये होगा। अन्य प्रकार के कार्यक्रमों के लिए नॉन-एसी 12,000 रुपये तथा एसी सहित 15,000 रुपये शुल्क निर्धारि...