शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- Shahjahnpur News: खुटार। गांव गेंहुआ में मंगलवार को गन्ने के खेत में बाघ ने गाय पर हमला कर उसे मार डाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पगमार्क ट्रेस किए, जिनके बाघ के होने की पुष्टि हुई। वनकर्मियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। रेंजर दिनेश वडोला ने बताया कि जंगल से सटे खेत में जंगली जानवर ने आवारा गाय का शिकार किया। सूचना पर वन दरोगा रोहित पांडेय के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉम्बिंग की। गाय का शव अधखाया मिला। खेत में मिले पगचिन्हों को ट्रेस किया गया। रेंजर ने बताया कि बाघ की लोकेशन ट्रेस कर उसे जंगल की ओर खदेड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...