शाहजहांपुर, अक्टूबर 30 -- Shahjahnpur News: तिलहर। पोटरगंज श्री जनता रामलीला मेले का गणेश पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। मेला कमेटी के लोगों ने हवन पूजन कर भगवान गणेश को नमन कर मेले का शुभारंभ कराया। श्री जनता रामलीला मेला कमेटी के प्रबंधक कमलेश गुप्ता पप्पू, महामंत्री पंकज गुप्ता, मेला प्रभारी सौरभ गुप्ता रवि एवं कोषाध्यक्ष नीलेश चंद्र गुप्ता ने सबसे पहले भगवान गणेश स्वरूप झांकी का पंडित नवनीत शर्मा के सानिध्य में पूजन किया। हवन में कमेटी के लोगों ने आहुति दी और मेला सकुशल होने की मनौती मांगी। भगवान गणेश के पूजन के बाद भगवान श्रीराम का पूजन हुआ और इसके बाद रामलीला तथा रासलीला का शुभारंभ किया गया। यह भी पढ़ें- Unnao News: हिलौली की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ महामंत्री पंकज गुप्ता ने बताया कि 1 नवंबर दिन रविवार को धूमधाम के साथ नगर में श्री राम...