शाहजहांपुर, सितम्बर 23 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से खिरनी बाग स्थित रामचरण लाल धर्मशाला में आयोजित नौ दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन आरती के बाद श्रद्धालुओं ने 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारे लगाए। शाम साढ़े चार बजे बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गर्रा घाट पहुंची। शोभायात्रा में भगवान गणेश, शिव-पार्वती, मां दुर्गा और अयोध्या दरबार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। डीजे की धुन पर बच्चों ने नृत्य किया। गर्रा घाट पर आचार्य पंडित हरकेश शुक्ला ने विधिवत पूजन कराया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: देवी-देवताओं के सजीव मंचन से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध इसके ब...