शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर करकौर गांव के पास शनिवार शाम सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना कटरा क्षेत्र के रमापुर गांव निवासी श्यामू (25) अपने साथी मनोज के साथ करकौर गांव में रिश्तेदारी में आए थे। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे करकौर गांव के पास स्टेट हाईवे पर पुलिया के समीप पहुंचे, तभी सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया चला गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवक जख्मी अचानक झटक...