शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर करकौर गांव के पास शनिवार शाम सड़क के गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। कटरा थाना क्षेत्र के रमापुर गांव निवासी श्यामू (25) अपने साथी मनोज के साथ करकौर गांव रिश्तेदारी में आए थे। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिया के पास सड़क के गहरे गड्ढे में पहिया जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: गड्ढे में पहिया जाने से बाइक अनियंत्रित, दो युवक घायल हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को स...