शाहजहांपुर, सितम्बर 27 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। पूर्णिमा पर शनिवार को गंगा स्नान के लिए निकले श्रद्धालुओं को लगातार बारिश के बीच काफी परेशानी उठानी पड़ी। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण रास्तों में जगह-जगह जलभराव रहा। श्रद्धालु पानी और कीचड़ से होकर किसी तरह गंगा तट तक पहुंचे और स्नान के बाद वापस लौटे। बुधवाना गांव के जलालाबाद तिराहे पर काफी पानी भर जाने से आवागमन मुश्किल हो गया। चार पहिया वाहन भी पानी से होकर निकलने में अटकते रहे। बारिश का असर सिर्फ श्रद्धालुओं तक सीमित नहीं रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के कच्चे रास्ते जलमग्न होने से आवागमन बाधित रहा। खेतों में खड़ी धान और बाजरे की फसल गिर गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: बारिश ने थामी गांवों व शहर की रफ्तार, रोजगार पर भी असर लगातार दो दिन से मदनापुर बिजली उपकेंद्र के सभी फीडरों की आपूर्ति ...