शाहजहांपुर, अगस्त 26 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम के कुछ पार्षदों का गंगा जल हाथ में लेकर निगम की कमाई में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने की कसम खाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हो रहा है। वीडियो में मां के नाम पर भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान अख़बार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद इसमें नजर आ रहे पार्षदों से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने भी इस मामले में जवाब देना उचित नहीं समझा। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो नवंबर 2025 का है। उस समय लाइटों की मरम्मत करने वाली ई स्मार्ट कंपनी का ठेका निरस्त किए जाने के बाद पार्षदों के समर्थन से उसे दोबारा बहाल कराया गया था। इसी दौरान का यह वीडियो होने का दा...