शाहजहांपुर, अगस्त 6 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहा गंगा नदी का जलस्तर अब तेजी से घटने लगा है। इससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा फिलहाल कम हुआ है और कई संपर्क मार्गों से पानी उतरने के बाद आवागमन भी सामान्य होने लगा है। हालांकि खादर क्षेत्र के खेतों में भरे पानी के कारण किसानों और पशुपालकों की मुश्किलें अभी भी बरकरार हैं। गंगा का जलस्तर कम होने से नगला बसोला संपर्क मार्ग और शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद सीमा पर चौरा गांव के पास जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे से बाढ़ का पानी उतर गया है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में राहत मिली है और यातायात फिर से सुचारु हो गया है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, बझांगी गांव के स्कूल तक पहुंचा पानी इसके बावजूद खादर क्षेत्र के निचले हिस्सों, खेतों और खलिहानों में अभी ...