शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। गंगा नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन बाढ़ का पानी निचले इलाकों और कई गांवों में अभी भी फैला हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित है। गांव की गलियों और मुख्य मार्गों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न होने से किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। मस्जिद नगला मे कई जानवरो की मौत के बाद भी पशु चिकित्सा विभाग द्वारा सुध नही ली गई है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के चलते गंगा का जलस्तर फिलहाल बढ़ा हुआ है। इसका असर तटवर्ती खादर क्षेत्र के निचले इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। कई गांवों को बाढ़ के पानी ने चारों ओर से घेर रखा है। ग्रामीणों के सामने आवागमन के साथ-स...